पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रोज़ जिम जाने के लिए खुद कार ड्राइव करते हैं बच्चन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: अमिताभ अपनी मिनी कूपर चलाते हुए। उन्होंने पहली गाड़ी वाइट फिएट खरीदी थी।
अमिताभ बच्चन कई बार फिल्म प्रीमियर में खुद ड्राइव करके परिवार के साथ आते हैं। अाराध्या को पहली बार घर लाते समय भी सीनियर बच्चन ड्राइविंग सीट पर खुद बैठे थे।
बच्चन कहते हैं, "हमें ड्राइव करना पसंद है। शाम को दूर किसी इवेंट में जाना हो तब हम गाड़ी नहीं चलाते, लेकिन हर रोज़ जिम अपनी गाड़ी खुद चलाकर जाते हैं।'
उनके पास ज्यादातर मर्सिडीज़ ही हैं। वे कहते हैं, "अच्छी गाड़ी के साथ अच्छी सड़कंे भी ज़रूरी हैं और लोगों में ट्रैफिक सेंस भी होना चाहिए। ट्रैफिक डिपार्टमेंट के साथ इस पर काम करना चाहूंगा ताकि लोग ट्रैफिक रूल्स को लेकर जागरूक हो सकें।'