मुंबईः महानायक
अमिताभ बच्चन इन दिनों छोटे पर्दे पर आ रहे क्विज शो '
केबीसी' में बिजी है। साथ ही, वो दूसरे इवेंट में भी काफी बिजी हैं। अमिताभ के लिए समय काफी मायने रखता है। अपने बिजी शेड्यूल के बाद भी वो अपने फैन्स से मिलना नहीं भूलते।
बीते रविवार
बिग बी एक बार फिर फैन्स से रूबरू हुए। उनके बंगले जलसा के बाहर फैन्स की भारी भीड़ जमा थी, बिग बी हर बार की तरह फैन्स से मिलने पहुंचे। फैन्स उनको देखकर काफी एक्साइटेड हो गए। ऐसे में उन्होंने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। कभी उन्होंने अपने एक हाथ फैन्स को दिखाया तो कभी दोनों हाथों से उनकी शुभकामनाएं स्वीकार कीं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट-ब्लैक ट्रैक सूट पहन रखा था।
अमिताभ जब भी मुंबई में होते हैं, तो हर रविवार की शाम फैन्स से मिलते हैं। पिछले 32 सालों से ये सिलसिला जारी है। बिग बी ने फैन्स से मिलने पर ट्वीट करते हुए लिखा था कि 1982 में मनमोहन देसाई की फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान मुझे गहरी चोट लगी थी। यह चोट ठीक हो गई, लेकिन तब से हर रविवार को प्रशंसकों से मिलने का सिलसिला जो शुरू हुआ तो आज तक चल रहा है।
आगे देखें फैन्स से मुलाकात करते अमिताभ बच्चन की तस्वीरें...