पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Amitabh Bachchan’s Niece Naina Tie The Knot To Kunal Kapoor

अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना ने की एक्टर कुणाल कपूर से शादी?

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(फाइल फोटो : नैना बच्चन कुणाल कपूर के साथ)


मुंबई. खबर है कि महानायक अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन और बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर ने शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों रविवार रात प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे। इस मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य मौजूद थे। यह शादी सेशेल्स के आइलैंड पर हुई है। सूत्रों की मानें तो कुणाल और नैना ने बीच वेडिंग की है और सेशेल्स से लौटने के बाद वे दिल्ली में रिसेप्शन देंगे। दिलचस्प बात यह है कि जिस तरह उन्होंने गुपचुप शादी की है, ठीक वैसे ही पिछले साल उन्होंने सीक्रेटली सगाई भी की थी।

अमिताभ के छोटे भाई अजिताभ की बेटी हैं नैना

नैना बच्चन अमिताभ बच्चन के छोटे भाई अजिताभ की छोटी बेटी हैं। साल 2007 में मां के निधन के बाद अजिताभ, पत्नी रमोला और तीनों बच्चों (भीम, नम्रता और नैना) के साथ लंदन से भारत शिफ्ट हुए थे। बता दें कि नैना की मां रमोला सोशलाइट और बिजनेसवुमन हैं। उनका भाई भीम इन्वेस्टमेंट बैंकर और बहन आर्टिस्ट (पेंटर) हैं। खुद नैना भी पेशे में एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। करीब डेढ़ साल पहले वे दिल्ली शिफ्ट हुई थीं, ताकि मंगेतर कुणाल कपूर को पूरा वक्त दे सकें।

कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी कुणाल से मुलाकात

कुणाल और नैना की मुलाकात एक कॉमन फ्रैंड के जरिए हुई थी। कुछ ही मुलाकातों में दोनों के बीच प्यार का रिश्ता बन गया। कुणाल ने एक बार कहा था, “नैना और मैं एक साथ हैं और बहुत खुश हैं। हमारा रिश्ता इसी तरह आगे भी बना रहेगा”

आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं कुणाल और नैना के एक साथ बिताए लम्हों की कुछ फोटोज...