(अमेरिकी पॉप सिंगर अंजलि रणदिवे)
मुंबई. न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत में यूं तो कई भारतीय कलाकारों ने परफॉर्म किया, लेकिन इनमें भारतीय मूल की अंजलि रणदिवे का कार्यक्रम खास रहा। भारतीय मूल की अमेरिकी पॉप सिंगर अंजलि रणदिवे ने इस दौरान अमेरिका का राष्ट्रीय गान गाया।
अंजलि अपने सॉन्ग 'वी टर्न अप' से अमेरिका में खासी लोकप्रियता हासिल कर चुकी है। अंजलि अमेरिकन पॉप इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा है। अंजलि ने मरीन इकोलॉजी में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से बैचलर डिग्री हासिल की है।
रविवार को अंजलि ने न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए परफॉर्म किया। अंजलि के पिता विवेक रणदिवे उन चुनिंदा भारतीय उद्योगपतियों में हैं जो अमेरिका में मोदी के कार्यक्रम का अहम हिस्सा हैं।
कौन है अंजलि रणदिवे
अंजलि रणदिवे टिबको कंपनी के सीईओ विवेक रणदिवे की बेटी हैं। विवेक भारतीय मूल के अमेरिकी उद्योगपति हैं। विवेक का जन्म मुंबई में हुआ है। मूलत: वह मराठी हैं और 80 के दशक में अमेरिका चले गए थे। विवेक ने मैसाच्यूट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की हुई है। इसके बाद उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री हासिल की। विवेक वॉल स्ट्रीट का डिजिटिलाइजेशन करने के लिए अमेरिका में पहचाने जाते हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए अंजलि रणदिवे की कुछ चुनिंदा तस्वीरें...