पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Celebs Attend Medha Jalota’s Prayer Meet

अनूप जलोटा की पत्नी की प्रेयर मीट में पहुंचे एक्स-हसबैंड, कई सेलेब्स दिखे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(शेखर कपूर और अनूप जलोटा)

मुंबई: भजन गायक अनूप जलोटा की पत्नी मेधा की गुरुवार को प्रेयर मीट आयोजित की गई। इस मीट में बी-टाउन के कई सेलेब्स शामिल हुए। मेधा का 24 नवंबर को यूएसए में निधन हो गया था। मेधा की शादी पहले फिल्ममेकर शेखर कपूर से हुई थी। शेखर भी उनकी प्रेयर मीट में शामिल हुए थे।
मेधा की प्रेयर मीट में ऋषि कपूर, किरन जुनेजा, प्रिया दत्त, लिलिट दुबे, कैलाश खेर, पूनम ढिल्लन, सतीश शाह, पंकज उदास, उदित नारायण, इला अरुण, जावेद अख्तर, शबाना आजमी समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे। मेधा पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रकुमार गुजराल की भतीजी थीं। 59 साल की मेधा लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहीं थीं और लिवर फेल होने से निधन हो गया था। उनका एक 18 साल का बेटा आर्यमन है।
उनकी मौत की खबर सुनते ही शेखर कपूर ने ट्वीट किया थी, "मैं जिन साहसी लोगों को जानता हूं, मेधा संभवत: उनमें सबसे अधिक साहसी थीं। मेधा की आत्मा को शांति मिले।"

आगे तस्वीरों में देखें अनूप जलोटा की पत्नी मेधा की प्रेयर मीट में कौन-कौन पहुंचा...