(फाइल फोटो- अनुष्का शर्मा)
मुंबई: अनुष्का शर्मा इन दिनों काफी खुश हैं। उनकी खुशी की दो वजह है। पहली ये कि आने वाले शुक्रवार को उनकी फिल्म '
पीके' रिलीज होने वाली है और दूसरी कि
विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में अच्छा खेल रहे हैं।
दरअसल, जब अनुष्का से विराट की परफॉर्मेंस के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "विराट ने शानदार खेल दिखाया है। उसने देश का नाम ऊंचा किया है। हमें विराट पर गर्व है।"
टीम इंडिया इन दिनों ऑस्ट्रेलिया टूर पर है। जहां वो मेजबानों के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है। एडिलेड में चल रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में भारत के लिए
विराट कोहली ने शतक लगाया।
अनुष्का से जब ये पूछा गया कि वो विराट से मिलने ऑस्ट्रेलिया जाएंगी, तो इस बात पर वो विराट से रिलेशनशिप को लेकर अनुष्का पहले ही बता चुकी हैं कि विराट ने सब कुछ क्लियर कर दिया है। ये समझने वाली बात है कि यदि हम साथ में घूम रहे हैं तो निश्चित ही रिलेशनशिप में हैं। वो इन बातों को अपने दोस्तों और करीबियों से डिस्कस करेंगी, ना कि पूरी दुनिया से। ये हमारा रिश्ता है और इसके बारे में हम बात करना नहीं चाहते।