पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Badlapur Song To Be Released Before Music Launch

म्यूजिक लॉन्च से पहले आएगा 'बदलापुर' का गाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्देशक श्रीराम राघवन, मैडॉक फिल्म्स और इरोस इंटरनेशनल नया ट्रेंड लाए हैं। उनकी फिल्म "बदलापुर’ 20 फरवरी को रिलीज होनी है और म्यूजिक लॉन्च में वक्त है लेकिन इसका गाना जी करदा वे पहले ही रिलीज कर देंगे।
ये ऑडियो ट्रैक आज रिलीज होगा। फिल्म को हीरो वरुण धवन ने बताया, "सचिन-जिगर ने स्पेशल गाना कंपोज किया है और दिव्या ने अपनी आवाज से इसे खूबसूरत बना दिया है। ये गीत भावनात्मक कविता की तरह है जिसमें फिल्म का पूरा सार है।
टीज़र आने के बाद हमें लोगों ने गीत पर प्रतिक्रियाएं भेजी। इसके बाद ही डीनो (दिनेश विजान) ने फैसला लिया इस गीत को म्यूजिक लॉन्च के बगैर रिलीज़ करने का। मुझे भी ये आईडिया पसंद आया।'

निर्माता दिनेश विजान ने कहा, "टीज़र के साथ गीत की कुछ पंक्तियों को मिले रिस्पॉन्स के बाद हमने तय किया कि फैंस को इंतज़ार कराने के बजाय इसका ऑडियो रिलीज़ करते हैं।
हमेशा ट्रैक को वीडियो के कुछ हिस्सों के साथ ही लाया जाता है लेकिन हम विधिवत म्यूजिक लॉन्च बाद में करेंगे जिसमें वीडियो भी देखा जा सकेगा।