(फाइल फोटो- फिल्म 'द लंचबॉक्स' का सीन)
लंदन: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि पा चुकी फिल्म 'द लंचबॉक्स' बाफ्टा अवार्ड्स 2015 में जगह नहीं पाई। नॉन इंग्लिश लैंग्वेज कैटेगरी की फिल्म में इसका मुकाबला पोलैंड व डेनमार्क की फिल्म 'इदा' से था, जिसने रविवार को आयोजित समारोह में नॉन इंग्लिश लैंग्वेज कैटेगरी का खिताब अपने नाम किया।
विनर्स का एनाउंसमेंट ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्टस (बाफ्टा) अवॉर्ड्स की वेबसाइट पर किया गया। इन्हें 68वें वार्षिक समारोह में रविवार को अवॉर्ड्स से नवाजा गया।
'द लंचबॉक्स' में लीड किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निमरत कौर बाफ्टा के रेड कारपेट पर गुलाबी रंग की ड्रेस में नजर आईं। इस फिल्म का डायरेक्शन रितेश बत्रा ने किया था, जिसमें एक्टर इरफान खान ने भी लीड रोल प्ले किया।
विदेशी फिल्म कैटेगरी में 'द लंचबॉक्स' का मुकाबला रूसी फिल्म 'लेवियाथन', ब्राजील व ब्रिटिश फिल्म 'ट्रैश' और बेल्जियम की ड्रामा फिल्म 'टू डेज, वन नाइट' से था।
अवॉर्ड्स की घोषणा रॉयल ओपेरा हाउस में आयोजित समारोह में की गई, जिसकी मेजबानी स्टीफेन फ्राई ने की। समारोह में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं।