मुंबई. ऋतिक रोशन और
कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म बैंग का दूसरा ट्रेलर लॉन्च किया गया है। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और फॉक्स स्टार स्टूडियो इस हफ्ते रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म 'बैंग बैंग' के प्रमोशन को लेकर कोई कमी नहीं छोडऩा चाहते। इस ट्रेलर में एक्शन, रोमांच और ऋतिक-कैटरीना के अलावा फिल्म के अन्य किरदार डैनी और जाकिर हुसैन भी नजर आ रहे हैं।
फिल्म रिलीज से ठीक एक हफ्ते पहले 'बैंग बैंग' का दूसरा ट्रेलर लॉन्च किया गया है। 'बैंग बैंग' के दूसरे ट्रेलर में पहले ट्रेलर के मुकाबले डबल डोज है। खास बात यह है इस ट्रेलर में डायलॉग भी हैं।
'बैंग बैंग'
टॉम क्रूज की 'नाइट एंड डे' की ऑफिशियल रीमेक है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2014 को रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन के लिए ऋतिक, बॉलीवुड स्टार्स को 'बैंग बैंग डेयर' चैलेंज भी दे रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें ऋतिक और कैटरीना की तस्वीरें और आखिरी स्लाइड में देखें ट्रेलर...