पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Bang Bang: ऋतिक कैट से बोले \'कृपया अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबईः ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की अपकमिंग मूवी 'बैंग बैंग' के टीजर और सॉन्ग के बाद दो नए डायलॉग प्रोमो रिलीज किए गए हैं। अब तक फिल्म के जो टीजर आए थे उसमें ऋतिक-कैटरीना की जोड़ी स्टंट करते नजर आ रही थी। जबकि, फिल्म के गाने भी रिलीज हो चुके हैं।
कैसे हैं डायलॉग प्रोमो?
पहला प्रोमो: डायलॉग प्रोमो की ड्यूरेशन 51 मिनट की है, लेकिन टीजर सिर्फ 30 सेकंड में ही खत्म हो जाता है। बचे हुए टाइम में फिल्म के दूसरे टीजर और सॉन्ग डिसप्ले हो रहे हैं। इस प्रोमो की शुरुआत ऋतिक के डायलॉग 'कृपया अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए' से होती है। जिसके बाद उनके स्टंट शुरू हो जाते हैं। बैकग्राउंड में म्यूजिक और गोलियों की आवाज के साथ टीजर अट्रेक्टिव बनाया गया है। टीजर का अंत ऋतिक की आवाज के साथ होता है।
दूसरा प्रोमो: इस प्रोमो की शुरुआत भी ऋतिक के डायलॉग 'मेरी जिप खोलो...हग मी...मेरे गन्स मिले...अब गन्स निकालो एंड शूट' से होती है। जिसके बाद एक्शन और स्टंट दिखाई देते हैं। कैटरीना भी इस प्रोमो में स्टंट करती नजर आ रही हैं। दोनों टीजर में जल्दी-जल्दी बहुत सारे सीन्स दिखाए गए हैं।
नया पोस्टर भी हुआ रिलीज
फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया गया है। इस पोस्टर में ऋतिक-कैटरीना डांस करते नजर आ रहे हैं। ये पोस्टर फिल्म के टाइटल सॉन्ग को लेकर बनाया गया है। इसके पहले फिल्म के जो पोस्टर आए थे, उसमें दोनों एक्शन के अवतार में दिख रहे थे। इस पोस्टर के साथ डैनी का फिल्म में लुक कैसा होगा इसकी एक तस्वीर भी रिलीज की गई है।
आगे देखें फिल्म के दूसरे डायलॉग प्रोमो का वीडियो साथ ही प्रोमो और नए पोस्टर की तस्वीरें...