पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

B'day: दिलीप साबह की 10 बेस्ट फिल्में, जो हैं बॉलीवुड की Milestone

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(दिलीप कुमार)

मुंबई: महानायक, किंग खान, एक्शन कुमार, मिस्टर परफेक्शनिस्ट, ये कुछ ऐसे नाम है जिनसे बॉलीवुड के दिग्गजों को पहचाना जाता है। यानी अमिताभ बच्चन को महानायक, शाहरुख खान को किंग खान, अक्षय कुमार को एक्शन कुमार, आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाना जाता है। ऐसा ही एक नाम है ट्रैजडी किंग। जी हां, ये नाम है दिलीप कुमार का।
अपने जमाने के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार का आज 92वां जन्मदिन है। दिलीप साहब का बॉलीवुड करियर फिल्म 'ज्वार भाटा' (1944) से शुरू हुआ था। हालांकि, इस फिल्म से वो किसी का ध्यान नहीं खींच पाए थे। साल 1947 में उन्होंने 'जुगनू' में काम किया। इस फिल्म की कामयाबी ने दिलीप साहब को चर्चित कर दिया। इसके बाद उन्होंने 'शहीद', 'अंदाज', 'दाग', 'दीदार', 'मधुमति', 'देवदास', 'मुसाफिर', 'नया दौर', 'आन', 'आजाद' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। हर कामयाब फिल्म के साथ इंडस्ट्री में उनका नाम बढ़ता चला गया।

करियर के दौरान जीते 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड

दिलीप साहब बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता है, जिनका नाम करियर के दौरान 19 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया। इनमें से 8 बार वो ये अवॉर्ड जीतने में भी कामयाब रहे। पहली बार उन्हें 'दाग' (1952) के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। 1955 में उन्हें लगातार तीन फिल्में 'देवदास', 'अंदाज' और 'नया दौर' के लिए फिल्मफेयर मिला। हालांकि, उन्होंने करियर के दौरान ऐसी कई फिल्में की जिन्हें भले ही अवॉर्ड ना मिला हो, लेकिन लोगों के जेहन में वो आज भी बसी हुई हैं।

आगे की स्लाइड्स में जानें दिलीप कुमार के करियर के बेस्ट दस फिल्मों के बारे में...