पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Big Boss Day 7: Secret Society Will Now Join Passengers

Big Boss Sunday धमाका: सीक्रेट सोसाइटी नहीं अब बिग बॉस लेगा फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई. संडे को 'बिग बॉस' का एपिसोड कई रोचक लम्हों का गवाह बनेगा। 'बिग बॉस 8' का यह एपिसोड तूफान के आने से पहले की खामोशी का गवाह भी बनेगा। अब सीक्रेट सोसाइटी के बजाय सभी मसलों को बिग बॉस अपने हाथों में लेगा। दीपशिखा और आरजे प्रीतम अपने पुराने साथी पुनीत इस्सर को फ्लाइट BB08 में ज्वाइन कर लेंगे। आगे पढ़िए कैसा रहेगा बिग बॉस का सातवां दिन...
सीक्रेट सोसाइटी खास से होगी आम
सीक्रेट सोसाइटी के बजाय अब फैसले बिग बॉस लेंगे। अभी तक आपने देखा कि पैसेंजर्स सीक्रेट सोसाइटी के आदेशों का पालन कर रहे थे, हालांकि सीक्रेट सोसाइटी को ये आदेश बिग बॉस से ही मिल रहे थे। अब सीक्रेट सोसाइटी के खास सदस्य आम पैसेंजर्स की तरह आगे शो का हिस्सा रहेंगे। प्रीतम और दीपशिखा को अब आम पैसेंजर्स की ही तरह आगे शो में खेलना होगा।
फ्लाइट में बढ़ेगा रोमांच
पहले सीक्रेट सोसाइटी के एक सदस्य पुनीत इस्सर के फ्लाइट पर आने से पैसेंजर्स को शक की बू आ रही थी, लेकिन जब सीक्रेट सोसाइटी के बाकी दो सदस्य भी फ्लाइट में सवार होंगे तो यह स्थिति और भी मनोरंजक हो उठेगी। सीक्रेट सोसाइटी के सदस्यों के लिए भी स्थिति कठिन हो सकती है। अभी तक सीक्रेट सोसाइटी के सदस्य पैसेंजर्स को कंट्रोल कर रहे थे, लेकिन अब सब बराबार होंगे।
शाहिद और श्रद्धा देंगे सरप्राइज
'बिग बॉस' के घर में संडे का एपिसोड सरप्राइजेज से भरा रहेगा। पैसेंजर्स के लिए सीक्रेट सोसाइटी के मेंबर ही सरप्राइज नहीं रहेंगे, बल्कि शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर भी सरप्राइज देने के लिए पहुंचेंगे। फ्लाइट का टूर करने के बाद शाहिद और श्रद्धा पैसेंजर्स के साथ कुछ वक्त गुजारेंगे। इतना ही नहीं श्रद्धा और शाहिद पैसेंजर्स को कुछ टास्क भी देंगे।
सलमान संग डांस करेंगे शाहिद-श्रद्धा
'बिग बॉस' के घर को छोडऩे से पहले शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'हैदर' के प्रमोशन के लिए शो के होस्ट सलमान खान संग डांस करते हुए भी नजर आएंगे। तीनो हैदर के सॉन्ग बिस्मिल पर डांस करते हुए दिखेंगे।
आगे की स्लाइड में देखिए DAY 7 की अन्य तस्वीरें...