पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Alone Is Sexy, Scary And Boldest Film: Bipasha Basu

Trailer Out: बोल्ड और डरावना है बिपाशा की \'अलोन\' का ट्रेलर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

('अलोन' का ट्रेलर)

मुंबई: बिपाशा बसु की अपकमिंग मूवी 'अलोन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस बिपाशा की ये इस साल की दूसरी हॉरर फिल्म है। इससे पहले वो 'क्रिएचर' में नजर आईं थीं। 'अलोन' में उनके अपोजिट करन सिंह ग्रोवर नजर आएंगे। जो उनकी डेब्यू मूवी भी है।

कैसा है ट्रेलर?

'अलोन' का ट्रेलर बिपाशा की पिछली दूसरी हॉरर फिल्मों के तुलना में कुछ नया दिखाई दे रहा है। ट्रेलर में दो जुड़वा बहनें एक-दूसरे से जुड़ी रहती हैं। हालांकि, ऑपरेशन से इन दोनों को अलग कर दिया जाता है, लेकिन एक बहन की मौत जलकर हो जाती है। मरने के बाद भी वो बहन का पीछा नहीं छोड़ती और उसके पास आ जाती है। इन बहनों के नाम अंजना और संजना होते हैं। ट्रेलर में डराने की थीम पुरानी है, लेकिन कॉनसेप्ट नया है। ऐसे में ये दर्शकों को पसंद आ सकता है।
बिपाशा ने फिल्म को लेकर कहा है कि इसमें कई लव सीन्स नजर आएंगे। साथ ही, ये उनकी अब तक की सबसे बोल्ड और डरावनी फिल्म है। 'अलोन' का डायरेक्शन भूषण पटेल ने किया है, जो 'रागिनी MMS 2' और '1920 एविल रिटर्न्स' बना चुके हैं।

आगे देखें 'अलोन' के ट्रेलर से ली गई चुनिंदा तस्वीरें...