पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bipasha Basu And Karan Singh Grover At Launching Event

पढ़ें, ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में बिपाशा के होठों पर आया सनी लियोनी का नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(इवेंट में पहुंची बिपाशा बसु)

मुंबई: बिपाशा बसु की अपकमिंग मूवी 'अलोन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। मंगलवार को मुंबई में हुए फिल्म ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में वो करन सिंह ग्रोवर के साथ पहुंची, जो उनके अपोजिट नजर आएंगे।
बिपाशा इस दौरान प्रिंटेड Turquoise & Gold मैक्सी में नजर आईं। उनके हाथों में चूड़ियां थी। साथ ही, उनके बाल खुले हुए थे। दूसरी तरफ, करन सूट में स्पॉट किए गए। इवेंट में फिल्म के डायरेक्टर भूषण पटेल भी शामिल हुए। फिल्म के कास्ट एंड क्रू मेंबर्स भी लॉन्चिंग इवेंट में शामिल हुए। 'अलोन' 16 जनवरी, 2015 को रिलीज होगी।

इवेंट के दौरान बिपाशा ने हॉरर फिल्मों में काम करने के साथ फिल्म की स्टोरी और दूसरी कई बातें शेयर कीं।

1. मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि हॉरर क्वीन कहा जाता है, बल्कि मुझे तो खुशी होता है कि मेरी फिल्में लोगों को एंटरटेन करती हैं। इंडस्ट्री को इस तरह की फिल्में भी चाहिए जिसमें मैं कर रही हूं। इसलिए मैं हॉरर क्वीन के टाइटल से खुश हूं।
2. मैंने फिल्म में दिलचस्प भूमिका में नजर आउंगी। ये एक लव स्टोरी है, जिसमें कई लव सीन्स नजर आएंगे। ये मेरी अब तक की सबसे बोल्ड और डरावनी फिल्म है।
3. मैं जब रिलेशनशिप में होती हूं तो कमिटेड होती हूं। आप सभी जानते हैं इसलिए इस पर बात नहीं करें। प्लीज इसकी सम्मान करें।
4. जब भूषण पटेल से पूछा गया सनी लियोनी और बिपाशा बसु में सेक्सी कौन है तो बिपाशा ने बीच में कहा, "मैं डार्क (सांवली) हूं और वो फेयर (गोरी) हैं।"
5. जब आप इस तरह की फिल्मों के लिए सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं की बात करते हैं तो दर्शक अगर उन्हें इस तरह की भूमिका में देखना चाहेंगे तो वो भी ऐसी फिल्में कर सकते हैं। मुझे हॉरर फिल्मों से एक पहचान मिली है।

आगे देखें 'अलोन' के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट की तस्वीरें...