(शादी के दौरान पति साहिल सिंघा के साथ दीया मिर्जा)
मुंबई. पूर्व मिस एशिया-पैसिफिक और बॉलीवुड एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर दीया मिर्जा 33 साल की हो गई हैं। 9 दिसंबर 1981 को
हैदराबाद, तेलंगाना में जन्मी दीया ने साल 2000 में मिस एशिया पैसिफिक (इंटरनेशनल) का खिताब जीता था। इसी के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। साल 2000 में पहली बार एक वीडियो सॉन्ग 'खोया खोया चांद' में एक्टिंग करती नजर आईं। हालांकि, उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू 2001 में आर माधवन के साथ डायरेक्टर गौतम मेनन की फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से किया था। यह फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई और दीया के लिए एक्टिंग करियर की राहें खुल गईं।
वे 'दीवानापन' (2001), 'तुमको न भूल पाएंगे' (2002), 'दम' (2003), 'परिणीता' (2004), 'फिर हेरा फेरी' (2005), 'लगे रहो मुन्नाभाई' (2006) और 'किसान' (2008) जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दीया एक्ट्रेस के साथ-साथ अब प्रोड्यूसर भी हैं। इसी साल उनके प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'बॉबी जासूस' रिलीज हो चुकी है, जिसमें विद्या बालन मुख्य भूमिका में थीं।
इसी साल की शादी :
दीया मिर्जा ने इसी साल 18 अक्टूबर को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड साहिल सिंघा संग शादी की है। साहिल सिंघा बॉलीवुड में डायरेक्टर और को-प्रोड्यूसर के तौर पर जाने जाते हैं। बतौर डायरेक्टर उन्होंने 'लव, ब्रेकअप जिंदगी' बनाई है। वहीं 'सलाम-ए-इश्क' के असिस्टेंट डायरेक्टर रह चुके हैं। दीया-साहिल का एक बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस है। उनकी आने वाली फिल्म 'कमिंग ऑफ एज' है, जिसकी स्टोरी साहिल ने लिखी है और डायरेक्शन भी वही कर रहे हैं।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं दीया मिर्जा की शादी की कुछ फोटोज...