पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Black Money: Mahima Chaudhary In The List

Black Money रखने वालों की लिस्ट में एक्ट्रेस महिमा चौधरी का भी नाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

(फाइल फोटो : महिमा चौधरी)


मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी का नाम कालाधन रखने वाले लोगों की लिस्ट में आया है। हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार ने कालाधन रखने वाले 1195 लोगों की लिस्ट जारी की है। यह लिस्ट उस लोगों की है, जिनके अकाउंट एचएसबीसी बैंक में हैं। इतना ही नहीं, अखबार ने इस बात का उल्लेख भी किया है कि इन लोगों के अकाउंट में वर्तमान में कितनी राशि जमा है।
अखबार का दावा है कि जिन 1195 लोगों की लिस्ट उसने जारी की है, उनके अकाउंट्स में जमा कुल राशि 25 हजार 400 करोड़ रुपए है। हालांकि, अकेली महिमा चौधरी के खाते में कितनी रकम है, इसका खुलासा नहीं किया गया है।
महिमा चौधरी के स्वर्गीय बाल ठाकरे की बहू स्मिता ठाकरे, मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, सुरिंदर कपूर और परनीत कौर जैसे कई बड़े नाम कालाधन रखनेवालों की लिस्ट में शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो सरकार 60 अकाउंट्स होल्डर्स के नाम उजागर कर सकती है।माना जा रहा है कि इन अकाउंट्स होल्डर्स के खातों में 1500-1600 करोड़ रुपए तक की राशि (कालाधन) हो सकता है। सरकार इनकी जांच इनकम टैक्स विभाग डिपार्टमेंट को सौंप सकती है।
सुभाष घई ने 'ऋतु' से बनाया 'महिमा'
13 सितंबर 1973 को जन्मी महिमा चौधरी का जन्म दार्जीलिंग में हुआ था। महिमा ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत ऋतु चौधरी के नाम से की। फिल्म 'परदेस' में सुभाष घई ने महिमा को रोल ही नहीं बल्कि यह नाम भी दिया। 'परदेस' में नजर आने से पूर्व महिमा एक ऐड में आमिर के अपोजिट नजर आ चुकी थी। इसी ऐड में सुभाष घई ने महिमा चौधरी को देखकर अपनी फिल्म में साइन किया था। हालांकि 'परदेस' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली महिमा चौधरी को वह सफलता दोबारा नहीं मिली। अपनी पहली ही फिल्म में महिमा ने फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता।

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें महिमा चौधरी से जुड़ी कुछ बातें...