पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bollywood Actress And Politician Hema Malini Turns Singer

एक्टर और पॉलिटिशियन के बाद सिंगर बनीं हेमा मालिनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो- हेमा मालिनी)
मुंबई: बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी फिल्मों में सक्सेस हासिल कर राजनीति के क्षेत्र में भी नाम कमा रही हैं। फिल्में और पॉलिटिक्स, दोनों में सफलता हासिल कर चुकीं हेमा मालिनी ने अब सिंगिग में हाथ आजमाया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो हेमा मालिनी ने सारेगामा के साथ एक म्यूजिक एल्बम रिकॉर्ड किया है। हालांकि, गाने का नाम अब तक सामने नहीं आया है, लेकिन यह वही गाना होगा, जिसे 1973 में किशोर कुमार ने कंपोज किया था।
फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हीरोइन्स में से एक हेमा मालिनी (66) ने अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्में कर एक आइकॉन का रुतबा हासिल कर लिया है। उन्होंने 'शोले', 'सीता और गीता', 'ड्रीर्म गर्ल', 'बागबान' जैसी बेमिसाल फिल्मों में अभिनय किया। साल 2000 में उन्हें पद्मश्री से नवाजा गया।