पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bollywood And Tv Actresses Support To Deepika Padukone

अंग्रेजी अखबार पर दीपिका का गुस्सा, सपोर्ट में उतरीं कई एक्ट्रेसेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई.एक लीडिंग अंग्रेजी अखबार पर दीपिका के गुस्से को बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस का खूब सपोर्ट मिल रहा है। एक्ट्रेसेस ट्विटर पर लगातार अपने विचार रखकर दीपिका के प्रति अपना समर्थन व्यक्त कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा, हुमा कुरैशी, इलियाना डिक्रूज, दीया मिर्जा, निमृत कौर, फराह खान, शोफी चौधरी, कीर्ति सेनन और ईशा गुप्ता जैसी कई एक्ट्रेसेस ने दीपिका द्वारा लिए गए स्टैंड की तारीफ़ की है।
प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा है, "बहुत खूब दीपिका, हम सब के लिए स्टैंड लेने के लिए।", तो हुमा कुरैशी कहना है, "मैं दीपिका के साथ हूं...उनका (मीडिया का) मुंह बंद करने का यही तरीका है।", "वहीं टीवी एक्ट्रेस और डांसर सोफी चौधरी ने दीपिका द्वारा लिए गए स्टैंड को एक नया लॉ बताते हुए लिखा है, "मीडिया हमेशा सेलेब्स की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर हमला करता रहता है, लेकिन अब यह नया लॉ है। जवाब देने के लिए धन्यवाद दीपिका।"

लगभग ऐसी ही प्रतिक्रिया सभी एक्ट्रेसेस की है, क्लिक कर देख सकते हैं दीपिका के समर्थन में किए गए बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस के ट्वीट्स...