दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी(आप) ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का सूपड़ा साफ कर दिया है। दिल्ली इलेक्शन्स की हलचल सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी नजर आ रही है।
ट्विटर पर #DelhiDecides #AAPSweep #KiskiDilli जैसे हैशटैग्स ट्रेंड कर रहे है। बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स भी
अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को सपोर्ट करते नजर आ रहे है। रितेश देशमुख, गुल पनाग, कमाल आर खान, शिरीष कुंदर के साथ कई स्टार्स ने दिल्ली इलेक्शन पर ट्वीट किया।