(बॉलीवुड अभिनेत्री असिन और नीतू चंद्रा)
मुंबई. साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉड्र्स में सेलेब्स के कई रंग देखने को मिले। अवॉड्र्स चूंकि साउथ फिल्म इंडस्ट्री का था, इसलिए वहां के सितारे जाहिराना तौर पर इस इवेंट में छाए रहे।
इस इवेंट में कई बॉलीवुड सेलेब्स जैसे श्रीदेवी, तमन्ना, असिन, आफताब शिवदसानी, नील नितिन मुकेश, तृषा और हुमा कुरैशी जैसे स्टार्स भी पहुंचे थे। कार्यक्रम में श्रीदेवी और मेगास्टार चिरंजीवी ने लीजेंडरी डायरेक्टर के राघवेन्द्र राव को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।
इवेंट में सेलेब्स के अलग-अलग अंदाज भी देखने को मिले। रेजीना ने जहां अपनी परफॉरमेंस से सबका ध्यान खींचा वहीं नीतू अपनी ड्रेस और अवॉर्ड के लिए सुर्खियों में रही। असिन, श्रीदेवी और चिंरजीवी भी लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बने रहे।
आगे की स्लाइड्स में देखें SIIMA में सेलेब्स के अलग-अलग अंदाज...