पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Celebs At Hindi Diwas Round Table Conference With Dainikbhaskar.com

Hindi Diwas Debate: 'बॉलीवुड का काम मनोरंजन करना है, शिक्षित करना नहीं'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: बाएं से विक्रम भट्ट, शिल्पा शुक्ला, रघुबीर यादव और उनकी पत्नी रोशनी, आकृति कक्कड़, अंकित तिवारी, आरव, पूजा गौर, आशका गोराडिया और dainikbhaskar.com के एडिटर अनुज खरे।
मुंबई. 'बॉलीवुड का काम मनोरंजन करना है, शिक्षित करना नहीं', यह कहना था हमारे बॉलीवुड सेलेब्स का जिन्होंने हिंदी दिवस के मौके पर dainikbhaskar.com द्वारा आयोजित राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। यह कॉन्फ्रेंस dainikbhaskar.com के मुंबई ऑफिस में आयोजित की गई। इस कॉन्फ्रेंस का विषय था कि बॉलीवुड से लोग (खास कर युवा) सबसे ज्‍यादा प्रेरित होते हैं, तो क्‍या भाषा को खराब होने से बचाने की जिम्‍मेदारी फिल्‍म जगत की नहीं होनी चाहिए?
जवाब में लगभग सभी दिग्‍गज बॉलीवुड का बचाव करते ही नजर आए। उनका कहना था कि वे यह जिम्‍मेदारी नहीं ले सकते। उनका मानना था कि वे भाषा का ख्याल रखते हुए डायलॉग नहीं लिख सकते, बल्कि सीन का ध्‍यान रख कर ही फिल्‍म में संवाद रखेंगे।
आइए, जानते हैं इस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले सेलेब्स: