मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा के मैनेजर मदन मोहन का निधन का हो गया है। मंगलवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर जहां डैनी का पूरा परिवार मौजूद था, वहीं बॉलीवुड की कुछ फेमस हस्तियां भी मदन मोहन को अंतिम विदाई देने पहुंचीं।
इन हस्तियों में शाहरुख खान, रंजीत, साजिद नाडियाडवाला, विंदू दारा सिंह और सोनू सूद प्रमुख हैं। डैनी के बेटे रिज्लिंग के अलावा उनकी पत्नी गवा और बेटी पेमा डेन्जोंगपा भी श्मशान घाट पहुंचीं। इस दौरान पेमा खुद को फोटोग्राफी से बचाती नजर आईं।
नोट : डैनी के मैनेजर मदन मोहन की बेटी करुणा बडवाल शाहरुख खान की बिजनेस मैनेजर और रेड चिलीज में को-प्रोड्यूसर हैं। वे 'हैप्पी न्यू ईयर' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' जैसी फिल्मों को को-प्रोड्यूस कर चुकी हैं।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं मदन मोहन को अंतिम विदाई देने पहुंचे सेलेब्स की फोटोज...