पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • DDLJ Compeleted 1000 Weeks In Maratha Mandir

'DDLJ' ने पूरे किए मराठा मंदिर में 1000 सप्ताह, स्टार कास्ट मनाएगी जश्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
('दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के पोस्टर में शाहरुख खान और काजोल)
मुंबई. आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को मुंबई के मराठा मंदिर में प्रदर्शित होते पूरे 1000 सप्ताह हो गए हैं। यह फिल्म 19 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी और तभी से मराठा मंदिर में चल रही है।
खबर है कि फिल्म की पूरी यूनिट इसके 1000 सप्ताह पूरे होने पर काफी उत्साहित है। फिल्म की अपार सफलता पर यूनिट ने ग्रैंड सेलिब्रेशन प्लान किया है।
सूत्र बताते हैं कि फिल्म के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान और काजोल सहित पूरी स्टार कास्ट फिल्म देखने मराठा मंदिर जाएगी और वहां फिल्म के 1000 सप्ताह पूरे होने का जश्न मनाएंगे।