मुंबई. खबर है कि
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सेट पर एक 36 वर्षीय लाइटमैन की मौत हो गई है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। खबरों के अनुसार, 36 वर्षीय मुनीब अंसारी करजात स्थित एन डी स्टूडियो में फिल्म के सेट पर काम कर रहे थे कि अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
स्टूडियो के जनरल सेक्रेटरी गंगेश्वर श्रीवास्तव ने एक पब्लिकेशन से बात करते हुए खबर की पुष्टि की है। अलाइड मजदूर यूनियन ने भी इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि मुनीब की सुबह की शिफ्ट होटल के कमरे में थी, जहां काम करने के दौरान उसे हार्ट अटैक आया और मौके पर ही मौत हो गई।
खबरों की मानें तो मुनीब 13 साल से लाइटमैन के रूप में काम कर रहा था। इसके चलते मजदूर युनियन ने सात लाख रुपए के मुआबजे की मांग की है। इस बीच खबर यह भी है कि मुआबजे में आने वाला सारा खर्ज डायरेक्टर कबीर खान उठा रहे हैं। उन्होंने मुनीब के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है, "हार्ट अटैक से मुनीब के निधन की खबर काफी दुखद है। वह मेरे साथ दूसरे प्रोजेक्ट 'फैंटम' में भी काम करनेवाला था।"
नोट : 'बजरंगी भाईजान' डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म है, जिसमें सलमान के अलावा करीना कपूर भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म 17 जुलाई 2015 को रिलीज होगी।