पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Deepika Padukone Keeps Up With Her 'Siddhivinayak' Tradition

PICS: सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची दीपिका, मांगी फिल्म कामयाबी की दुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची दीपिका पादुकोण)
मुंबईः दीपिका पादुकोण शुक्रवार को मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में पहुंची। जहां उन्होंने भगवान गणेश की पूजा की। दीपिका अपनी हर फिल्म से पहले भगवान के दर पर जाती हैं।
दीपिका इस मौके पर लॉन्ग कुर्ते और व्हाइट सलवार में नजर आईं। उनके बाल खुले हुए थे और माथे पर टीका लगा था, साथ ही उन्होंने गॉगल लगा रखा था। दीपिका ने हाथों में भगवान को भेंट करने के लिए एक वस्त्र पकड़ रखा था। इस मौके पर फैन्स की भीड़ जमा होने लगी थी। प्रोड्यूसर दिनेश विजन भी उनके साथ नजर आए।
शुक्रवार, 12 सितंबर को दीपिका की फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' रिलीज हुई है। फिल्म का डायरेक्शन होमी अदजानिया ने किया है। इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में जो सेलेब्स शामिल हुए थे सभी ने फिल्म की तारीफ की थी। ऐसे में दीपिका फिल्म की अच्छी पब्लिसिटी से खुश हैं।
आगे देखें सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची दीपिका पादुकोण की तस्वीरें....