(दिलीप कुमार और सायरा बानो)
मुंबई: अभिनेता
दिलीप कुमार को अस्पातल से छुट्टी मिल गई है। वो खांसी-जुकाम और फेफड़ों में कुछ संक्रमण की शिकायत के चलते मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। उनके साथ पत्नी
सायरा बानो भी नजर आईं।
दिलीप कुमार का गुरुवार, 11 दिसंबर को 92वां जन्मदिन था। ऐसे में जब उन्हें छुट्टी मिली तो अस्पताल के बाहर फैन्स का भारी भीड़ जमा हो गई। उन्हें सायरा ने किस करके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दिलीप साहब अब पूरी तरह ठीक हैं। इस दिग्गज अभिनेता को पिछले साल सितंबर में दिल का दौरा पड़ने के बाद भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हाल ही में दिलीप कुमार के निधन की सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद उनकी पत्नी सायरा बानो ने उनकी एक फोटो शेयर करके कहा था कि वो बिल्कुल सही हैं।
दिलीप साहब का बॉलीवुड करियर फिल्म '
ज्वार भाटा' (1944) से शुरू हुआ था। साल 1947 में उन्होंने 'जुगनू' में काम किया। इस फिल्म की कामयाबी ने दिलीप साहब को चर्चित कर दिया। इसके बाद उन्होंने 'शहीद', 'अंदाज', 'दाग', 'दीदार', 'मधुमति', 'देवदास', 'मुसाफिर', 'नया दौर', 'आन', 'आजाद' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। हर कामयाब फिल्म के साथ इंडस्ट्री में उनका नाम बढ़ता चला गया।
सायरा बानो देंगी पार्टी
सायरा बानो ने कहा कि दिलीप साहब ठीक तो हो गए हैं, लेकिन डॉक्टरों ने अभी भी रेस्ट करने की सलाह दी है। लिहाजा उनका बर्थडे बेहद करीबी दोस्तों के साथ ही सेलिब्रेट किया जाएगा। सायरा ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए घर पर ही एक डिनर पार्टी का आयोजन किया है।
आगे की स्लाइड में देखें अस्पताल से बाहर निकलते दिलीप कुमार की तस्वीरें...