पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bollywood Actor Dilip Kumar On Love, Life & Co Actress

बदतमीज थी कई एक्ट्रेस, दिलीप कुमार बोले मुझ से नहीं की किसी ने अभद्रता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो: दिलीप कुमार)

मुंबई. बॉलीवुड फिल्मों को अपने अभिनय से खूबसूरत बनाने वाले अभिनेता दिलीप कुमार 92 वर्ष के हो गए हैं। उनके बिना हिंदी सिनेमा की कल्पना करना भी बहुत मुश्किल है। दिलीप साहब ने ऐसी कई यादगार भूमिकाएं अदा की हैं, जो एक्टर्स के लिए किसी माइलस्टोन से कमतर नहीं हैं।
Dainikbhaskar.com सेएक खास मुलाकात में उन्होंने अपने अनुभव शेयर किये। उन्होंने सायरा बनों से लेकर अपने दौर की अभिनेत्रियों के बारे में भी बताया से हुई। आगे पढ़िए दिलीप कुमार से हुई बातचीत के अंश:
सवाल: सायरा बानों के अलावा ऐसी कोई एक्ट्रेस जिसके साथ आपने काम किया हो उसे भुला नहीं सके?
जवाब: कुछ देर सोचने के बाद....मैं किसी का भी नाम ले सकता हूं, लेकिन यही सही नहीं रहेगा।
सवाल: क्या वो मधुबाला, नरगिस और मीना कुमारी में से एक थी?
जवाब: हसंते हुए..आपके लिए कितना आसान था इन नामों को लेना, लेकिन मेरे लिए ये इतना आसान नहीं है।
सवाल: उन सभी ने यादगार भूमिकाएं अदा की हैं, क्या आपको नहीं लगता?
जवाब: नहीं सब नहीं। उनमें कई बेपरवाह और योग्य थीं। वो लगन से काम करती थीं। यहां तक कि आज भी मैं उनके बारे में बात करने में असहज महसूस करता हूं। हां कई को स्टार ऐसी भी रही हैं जिनमें शिष्टता का अभाव रहा है। संयोग से मैं उस पोजीशन पर था जहां वह मुझसे मिसबिहेव नहीं कर सकती थी।
आगे की स्लाइड में पढ़ें सायरा बानों को लेकर क्या बोले दिलीप कुमार...