पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Dilip Kumar’s Birthday Dinner Party At Home, Not Hospital

हॉस्पिटल नहीं घर में मनाएंगे दिलीप कुमार 92वां बर्थ डे, होगी डिनर पार्टी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो- दिलीप कुमार)
मुंबई. आज दिलीप कुमार का 92वां बर्थ डे है, जिसे वो अपने घर पर ही मनाएंगे। गौरतलब है कि दिलीप साहब की तबीयत बिगड़ने के कारण कुछ दिन पहले उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जन्मदिन के एक दिन पहले ही डॉक्टरों ने कहा था कि उनकी तबीयत ठीक है और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
खबरों के अनुसार जन्मदिन के मौके पर दिलीप कुमार अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ डिनर पार्टी करेंगे। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने इस मौके पर कहा, “उनकी तबीयत अब बेहतर है। वो अब चल सकते हैं और उनकी फिजियोथैरेपी हो रही है। दिलीप साहब को निमोनिया हुआ था, जो ठीक हो चुका है, लेकिन अगले कुछ दिनों तक दवाइयां चलेंगी।”
वहीं, उनका इलाज करने वाले डॉक्टर जलील पारकर का कहना था, दिलीप जी अब ठीक है। वो चल फिर रहे हैं और बात कर रहे हैं। उनका मूड भी अच्छा है। ये उनकी इच्छा शक्ति ही है, जिससे उनकी रिकवरी इतनी जल्दी हुई और इस खास मौके पर वो अपने घर जा पा रहे हैं।
दिलीप कुमार के जन्मदिन की प्लानिंग के बारे में पूछने पर सायरा का कहना था, घर पहुंचने पर ही मैं कुछ प्लान करूंगी। ये बॉलीवुड टाइप पार्टी नहीं होगी। सिंपल डिनर होगा, जिसमें परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे।