(रेंज रोवर कार के साथ एकता कपूर और मोहित सूरी)
मुंबई. टीवी क्वीन और बालाजी एंटरटेनमेंट (टेलीफिल्म्स और मोशन पिचर्स) की एमडी एकता कपूर ने हाल ही में डायरेक्टर मोहित सूरी को एक रेंज रोवर कार गिफ्ट की है। यह कार उन्होंने उनके बैनर तले बनी फिल्म ‘एक विलेन’ की सफलता से खुश होकर दी है।
बता दें कि इस फिल्म को मोहित सूरी ने निर्देशित किया था।
श्रद्धा कपूर,
सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख स्टारर इस फिल्म ने लगभग 105 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म इसी साल 27 जून को रिलीज हुई थी।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं मोहित सूरी को कार गिफ्ट करने पहुंचीं एकता कपूर की तस्वीरें...