पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Eroz Buys Rights Of Welcome Back In 100 Crores

इरोस ने 100 करोड़ में खरीदी 'वेलकम बैक'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय कुमार,कटरीना कैफ की लीड जोड़ी वाली मूल "वेलकम’ 2007 में रिलीज हुई थी। इसमें नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल की भी अहम भूमिकाएं थीं। निर्माता फिरोज नाडियाडवाला इसकी सफलता के बाद से ही सीक्वल बनाना चाहते थे लेकिन अक्षय ने उन्हें कथित तौर पर तीन साल इंतजार करवाया और फिर फिल्म के लिए मना कर दिया। फिर आखिरकार उनकी जगह जॉन अब्राहम को लेकर "वेलकम बैक’ शुरू कर दी गई। उनके साथ श्रुति हसन की जोड़ी है।
अनिल, नाना और परेश की भूमिकाएं इस फिल्म में भी बनी हुई हैं। नसीरूद्दीन शाह नई एंट्री हैं। फिल्म की खरीद-फरोख्त काफी समय से लंबित थी। सूत्रों ने बताया कि नाडियाडवाला ने फिल्म के लिए बहुत बड़ी कीमत मांगी इसलिए कोई सौदा नहीं हो पाया था। आख़िरकार इरोस इंटरनेशनल ने अब इसे 100 करोड़ की कीमत पर खरीद लिया है।

जॉन के करियर की ये अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है। वे और अन्य कलाकार फिल्म के अक्टूबर में होने वाले आखिरी शेड्यूल में हिस्सा लेंगे जो दुबई में होगा। इसकी रिलीज फिलहाल अगले साल 23 जनवरी तय की गई है लेकिन इसी तारीख पर अक्षय कुमार की "बेबी' भी रिलीज होनी है। इस तारीख के साथ बड़ा वीकेंड मिलना है तो नाडियाडवाला भी डेट छोड़ने की फिराक में नहीं हैं।
उन्हें अक्षय से हिसाब-किताब जो चुकता करना है। बोनी कपूर प्रोडक्शंस की फिल्म "तेवर' के निर्माण में भी इरोस इंटरनेशनल का शुरुआती पैसा लगा है। शूटिंग पूरी हो चुकी है। रिलीज की तारीख भी सुरक्षित देखते हुए 9 जनवरी कर दी गई है।
जनवरी में दो बड़ी फिल्में रिलीज कर रहे इरोस ने इस फिल्म के भारत के थिएट्रिकल राइट्स एकता कपूर के मामा रमेश सिप्पी की रक्षा फिल्म्स को 44 करोड़ में बेच दिए हैं। बोनी कपूर ने भी अपने दोस्त सुनील मनचन्दा को फिल्म में अपने हिस्से में से 25 फीसदी की भागीदारी दी है।