पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Farhan Akhtar Got Invite From Emma Watson

एमा वॉटसन ने फरहान अख़्तर को भेजा न्योता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हॉलीवुड अभिनेत्री और संयुक्त राष्ट्र की वुमन गुडविल एंबेसेडर एमा वाॅटसन ने अिभनेता फरहान अख्तर की खूब तारीफ की है। यह तारीफ महिलाओं के सपोर्ट में उनके द्वारा चलाए
जा रहे मर्द (मेन अगेंस्ट रेप एंड डिस्क्रिमिनेशन) कैम्पेन को लेकर की गई है।
हैरी पॉटर सीरीज से चर्चा में आई एमा ने संयुक्त राष्ट्र की टीम से फरहान के मर्द कैम्पेन के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी और उसका अध्ययन किया। इसके बाद उन्होंने फरहान की तारीफ अपने माइक्रोब्लॉगिंग अकाउंट पर की।
साथ ही उन्होंने फरहान को न्योता िदया है कि वे संयुक्त राष्ट्र के गुडविल एंबेसेडर होने के नाते उनके साथ मिलकर He for She कैम्पेन से जुड़ें। एमा ने यह भी जताया कि वे फरहान से मिलने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

इस बारे मंे फरहान का कहना है, "मर्द कैम्पेन को बहुत समर्थन मिल रहा है। देशभर में युवाओं के रोल मॉडल इससे जुड़ रहे हैं। मैं उन सभी का शुक्रगुज़ार हूं जो इस कैम्पेन को सपोर्ट कर जागरुकता फैलाने में हमारी मदद कर रहे हैं।'
फरहान के इस कैम्पेन को बॉलीवुड के अन्य सितारों का भी भरपूर सहयोग मिला है।