पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Farhan Akhtar To Play Cop In Shah Rukh Khan’s Raees

शाहरुख खान की ‘रईस’ में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखेंगे फरहान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो- फरहान अख्तर और शाहरुख खान )
एक्टर-डायरेक्टर फरहान अख्तर ने हाल ही में अपनी बहन के प्रोजेक्ट (फिल्म- दिल धड़कने दो) को खत्म किया है और अब वो अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। राहुल ढोलकिया की फिल्म ‘रईस’ में फरहान एक पुलिस ऑफिसर के रोल में हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की मुख्य भूमिका है।
खबर ये भी है कि रईस के अलावा विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘दो’ में भी फरहान पुलिसवाले की भूमिका में ही नजर आएंगे।
इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, पुलिसवाले के किरदार के लिए फरहान इन दिनों जिम में खूब मेहनत कर रहे हैं। ये पहली फिल्म होगी जिसमें वो इस किरदार में दिखेंगे। फरहान इस फिल्म और फिल्म में अपने लुक को लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं, फिल्ममेकर्स भी उनके लुक को लेकर काफी जल्दबाजी में हैं और उसे लीक नहीं होने देना चाहते।
‘रईस’ की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। प्रोजेक्ट से जुड़े क्रू मेंबर्स शूटिंग की लोकेशन फाइनल करने का काम ही कर रहे हैं। ऐसा होते ही शूटिंग शुरू हो जाएगी।