पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Filmmaker Aditya Chopra To Make Short Film On Dengue

पिता की याद में, डेंगू पर शॉर्ट फिल्म बनाएंगे आदित्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो- आदित्य चोपड़ा)
मुंबई: फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा डेंगू पर फिल्म बनाने जा रहे है। 2012 में डेंगू के चलते उन्होंने अपने पिता और मशहूर डायरेक्टर यश चोपड़ा को खो दिया था। अब उन्होंने फैसला किया है कि वो एक शॉर्ट फिल्म के जरिए लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरुक करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, "पिता के गुजर जाने से आदित्य काफी निराश है, इसलिए वह फिल्म के जरिए लोगों को डेंगू के प्रति जागरुक करना चाहते है।"
रिपोर्ट्स की माने तो इस शॉर्ट फिल्म के लिए उन्होंने बृहनमुंबई नगर निगम (बीएमसी) से संपर्क करके डेंगू के बारे में विस्तृत आंकड़े मांगे हैं। इस खबर की पुष्टि करते हुए बीएमसी के अध्यक्ष सीताराम कुंते ने बताया, "आदित्य चोपड़ा ने अपने एक करीबी के जरिए हमसे संपर्क किया। जब वो मुझसे मिले तो उन्होंने बताया कि वो डेंगू पर एक शॉर्ट फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने हमसे इस बीमारी के बारे में तकनीकि जानकारियां मांगी हैं।"
खबरें तो यह भी आ रही हैं कि आदित्य अपने आइडिया के बारे में राइटर्स से भी संपर्क किया है। हालांकि अब तक कुछ तय नहीं हो पाया है।