पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • First Look Of Emraan's 'Ungli' And Akshay's 'Shaukeens'

देखें, अक्षय की 'शौकीन्स' और इमरान की 'उंगली' का First look

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
('शौकीन्स' के पोस्टर में लीसा हेडन, पीयूष मिश्रा, अनुपम खेर और अन्नू कपूर)
मुंबईः बॉलीवुड अपकमिंग मूवी 'उंगली' और 'शौकीन्स' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। 'उंगली' इमरान हाशमी और 'शौकीन' अक्षय कुमार की फिल्म है। ये दोनों फिल्में इसी साल रिलीज होंगी।
'उंगली' का फर्स्ट लुक
'उंगली' का फर्स्ट लुक एक मोशन पोस्टर है, जिसमें फिल्म से जुड़े स्टार एक-एक कर सामने आते हैं। इस पोस्टर का बैकग्राउंड ग्रीन है और सभी स्टार्स जैकेट में दिख रहे हैं। सभी के सिर पर कैप है। ये सभी एक-दूसरे के पीछे दिख रहे हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी, रणदीप हुड्डा, कंगना रनोट, अंगद बेदी, संजय दत्त, नेहा धूपिया, अरुणोदय सिंह ने काम किया है। फिल्म का डायरेक्शन रेनसिल डिसिल्वा ने किया है। वहीं, प्रोड्यूसर करन जौहर हैं। फिल्म 28 नवंबर को रिलीज होगी।
'शौकीन्स' का फर्स्ट लुक
'शौकीन्स' के फर्स्ट लुक के दो पोस्टर रिलीज हुए हैं। पहले पोस्टर में अक्षय कुमार एक पोस्टर पकड़कर खड़े हुए हैं, जिसमें अनुपम खेर, लीसा हेडन, अन्नू कपूर और पीयूष मिश्रा नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे पोस्टर से अक्षय गायब है। इस पोस्टर में लीसा बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। ये फिल्म 1982 में आई इसी नाम की फिल्म की रीमेक है। इस फिल्म में अशोक कुमार, ए.के. हंगल, उपल दत्त, मिथुन चक्रवर्ती और रति अग्निहोत्री थीं। 'शौकीन्स' का डायरेक्शन अभिषेक शर्मा ने किया है। फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होगी।
आगे की स्लाइड्स पर देखें 'शौकीन्स' के फुल पोस्टर और 'उंगली' का मोशन पोस्टर...