('फुद्दू' के पोस्टर में शुभम और स्वाति कपूर)
मुंबईः इसी साल सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने वाली फिल्म 'फुद्दू' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस फिल्म का डायरेक्शन सुनील सुब्रमण्यम ने किया है, जो उनकी डायरेक्शन डेब्यू मूवी है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस का करिदार निभा रहीं स्वाति कपूर भी 'फुद्दू' से डेब्यू करने जा रही हैं।
'फूद्दू' का फर्स्ट लुक
फिल्म के फर्स्ट लुक में स्वाति कपूर और शुभम दिखाई दे रहे हैं। शुभम के बदन पर कोई कपड़ा नहीं है। उन्होंने एक गमले को हाथ में पकड़ रखा है। वहीं, स्वाति नाइटी पहनकर उनके पास खड़ी हैं और शुभम के सारे कपड़े उन्होंने एक हाथ में पकड़ रखे हैं
फिल्म के पोस्टर में शुभम का लुक आमिर की 'पीके' के पहले पोस्टर से पूरी तरह मिलता दिख रहा है। 'पीके' के पहले पोस्टर में आमिर न्यूड नजर आए थे। फर्क सिर्फ इतना है कि आमिर ने ट्रांजिस्टर और शुभम ने गमला पकड़ा है। हालांकि, इस पोस्टर में आमिर के पोस्टर की तरह ट्रांजिस्टर जरूर रखा है।
एडल्ट कॉमेडी फिल्म है 'फुद्दू'
'फूद्दू' का डायरेक्शन कर रहे डायरेक्टर सुनील अनुराग बसु के साथ बतौर असिस्टेंट काम कर चुके हैं। ये एक एडल्ट कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का निर्माण जिस प्रोडक्शन हाउस में हो रहा है उसका नाम महिमा प्रोडक्शन है। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्ट राणा मजूमदार है। वहीं, मोहित चौहान, सुनिधि चौहान, केके और अरिजीत फिल्म के सिंगर हैं। अनुराग बसु ने भी फिल्म में मदद की है।
आगे की स्लाइड्स में देखें 'फुद्दू' का पूरा पोस्टर...