मुंबई. यशराज की अपकमिंग फिल्म 'किल दिल' में
रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक सामने आया है। रणवीर ने खुद
ट्विटर पर इस लुक की तस्वीर शेयर की है, जिसपर उन्होंने लिखा है, "विल किल फॉर दिल"।
इस तस्वीर में रणवीर ने डेनिम जींस के साथ लैदर जैकेट पहनी हुई है। उनका हेयर स्टाइल भी पहले से कुछ अलग है। तस्वीर में एक और खास बात है, वह यह कि रणवीर इसमें अपने सिर के पास एक गन लगाए हुए हैं। बता दें कि आदित्य चोपड़ा के द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म को शाद अली ने निर्देशित किया है।
रणवीर के अलावा, गोविंदा,
परिणीति चोपड़ा और अली जफ़र की भी इसमें अहम भूमिका है।फिल्म को 14 नवंबर को रिलीज करने की प्लानिंग है।