पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

Movie Review: 'फितूर' में आदित्य-कैटरीना पर भारी पड़ी तब्बू की एक्टिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्रिटिक रेटिंग

3/5

स्टार कास्ट

आदित्य रॉय कपूर, कैटरीना कैफ, तब्बू, अजय
देवगन, लारा दत्ता, अदिति राव हैदरी, राहुल भट्ट

डायरेक्टर

अभिषेक कपूर

प्रोड्यूसर

सिद्धार्थ रॉय कपूर

म्यूजिक डायरेक्टर

अमित त्रिवेदी

जॉनर

रोमांटिक ड्रामा
चार्ल्स डिकेन्स की नॉवल 'द ग्रेट एक्सपेक्टेशन्स' पर बेस्ड डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म 'फितूर' रिलीज हो गई है। फिल्म कश्मीरी लड़के नूर (आदित्य रॉय कपूर) और उनकी लव-इंटरेस्ट फिरदौस (कैटरीना कैफ) की कहानी है। फिल्म में बेगम हरजत का किरदार तब्बू ने निभाया है, जो इन्हें अलग करने की हर मुकम्मल कोशिश करती हैं।
कहानी
13 साल की उम्र में नूर को श्रीनगर की बेगम की बेटी फिरदौस से प्यार हो जाता है। नूर बेगम के घर पर काम करता है। दोंनो की बढ़ती दोस्ती से बेगम परेशान हैं। प्यार में धोखा खा चुकी बेगम को इनका इश्क रास नहीं आता और वह अपनी बेटी को करियर बनने के लिए श्रीनगर से दूर भेज देती हैं। समय गुजरता है और नूर भी फिरदौस के पीछे दिल्ली चला आता है। दिल्ली जाकर वह फिरदौस के सोशल सर्किल में फिट होने की कोशिश करता है। वहीं, बेगम दोनों को अलग करने में जुटी रहती हैं। क्या इनका प्यार मुकम्मल हो पाता है? यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
स्क्रीन प्ले, म्यूजिक और डायरेक्शन
फिल्म का स्क्रीन प्ले आपका ध्यान बटोर लेगा, क्योंकि हर एक फ्रेम पर बारिकी से काम किया गया है। अमित त्रिवेदी ने दिल को छू लेने वाले गाने दिए है। पश्मीना.., ये फितूर.., बतियां सभी कहानी.. जैसे गाने आपको पसंद आएगें। हितेश सोनिक का बैकग्राउंड म्यूजिक भी बांधे रखेगा। वहीं, 'काई पो चे' और 'रॉक ऑन' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके अभिषेक कपूर ने भी दर्शकों को विजुअल ट्रीट देने के लिए कड़ी मेहनत की है। हालांकि, कहानी के क्लाइमेक्स को वे बेहतर बना सकते थे, जो काफी ढीला है।
एक्टिंग
फिल्म की शो-स्टीलर बेशक बेगम (तब्बू) है, जिन्होंने बेहद ही सादगी से अपना किरदार निभाया। आदित्य और कैटरीना के बचपन का किरदार निभाने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट ने उम्दा अभिनय किया है। आदित्य की मेहनत आपका ध्यान खींचेगी तो कैटरीना ने अपनी खूबसूरत से पिक्चर को परफेक्ट बनाया है। अदिति राव हैदरी, अजय देवगन, लारा दत्ता, राहुल भट्ट ने अपना हिस्सा ठीक-ठाक निभाया है।
देखें या नहीं देखें?
फिल्म की कमजोर कड़ी इसकी उल्टी-पुल्टी स्क्रिप्ट और ढीला क्लाइमेक्स माना जा सकता है। फिल्म में अजय देवगन भी हैं, लेकिन उनके किरदार को पूरी तरह से कैश नहीं किया गया। वहीं, अदिति राव हैदरी को तब्बू के किशोरावस्था के तौर पर देखना भी थोड़ा अजीब लगता है। इन सब को छोड़ दिया जाए तो 'फितूर' अच्छी फिल्म है। आदित्य, कैटरीना और तब्बू की बेहतरीन एक्टिंग के लिए इसे देखा जा सकता है।
खबरें और भी हैं...