इस शुक्रवार ‘दावत-ए-इश्क’ आैर ‘
खूबसूरत’ का प्रदर्शन हो रहा है। प्रिंट प्रचार के खर्च सहित ‘दावत-ए-इश्क’ यशराज फिल्म्स को 35 करोड़ रुपए की पड़ेगी। फिल्म के मधुर संगीत आैर यशराज फिल्म्स की बड़ी ब्रांड वैल्यू को देखते हुए फिल्म मुनाफे की तो पक्का लग रही है।
5 साल पहले फिल्मों में एंट्री के साथ
परिणीति चोपड़ा इस पीढ़ी की सुपर सितारा मानी जाने लगी थी, लेकिन पिछले कुछ समय से पिछड़ी दिखाई दे रही हैं।
इसके दो प्रमुख कारण हैं, पहला ये कि पिछले एक वर्ष में उन्होंने कोई ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं दी आैर दूसरा इसी काल में
आलिया भट्ट आैर
श्रद्धा कपूर के उदय ने उनसे लाइम लाइट छीन ली। ‘दावत-ए-इश्क’ की बड़ी सफलता उन्हें फिर से रेस में शामिल कर देगी आैर नायक
आदित्य रॉय कपूर के लिए भी कई नए द्वार खुल जाएंगे क्योंकि ‘आशिकी-2’ की बड़ी सफलता भी उनके पीछे है।
प्रिंट प्रचार के खर्च सहित डिज्नी के लिए ‘खूबसूरत’ की कुल लागत 24 करोड़ रुपए है। नायिका
सोनम कपूर के लिए यह फिल्म बहुत बड़ी चुनौती है। ऋषिकेश मुखर्जी की ‘खूबसूरत’ के नए संस्करण में मास्टर अदाकारा रेखा के सामने तुलना में टिके रहना भर भी सोनम के लिए ये एक मील का पत्थर साबित होगा।
‘सांवरिया’ की असफलता के बाद ‘रांझणा’ आैर ‘भाग मिल्खा भाग’ ने सोनम की स्थिति को मजबूत किया है। सूरज बड़जात्या की ‘प्रेम रतन धन पायो’ की मुख्य नायिका बन कर उन्होंने फिल्म उद्योग में बड़ी हलचल पैदा की है। ‘खूबसूरत’ की बड़ी सफलता उद्योग के भरोसे पर जनता की मोहर होगी।
पिछले सप्ताह की दोनों फिल्मों ने निराश किया। ‘क्रिएचर 3डी’ का साप्ताहिक व्यवसाय 22 करोड़ रुपए रहा। विक्रम भट्ट ने 3डी तकनीक का सही इस्तेमाल किया लेकिन मूल कथा चुनने में उनसे चूक हो गई। दूसरी फिल्म थी निर्देशक होमी अदजानिया की
दीपिका पादुकोण और
अर्जुन कपूर अभिनीत "
फाइंडिंग फैनी’।
मेट्रो शहरों में पहले तीन दिन के अच्छे व्यवसाय के दम पर ‘फाइंडिंग फैनी’ का साप्ताहिक व्यवसाय 26 करोड़ रुपए रहा। फिल्म बहुत छोटे दर्शक वर्ग को पसंद आई है लेकिन उसके भरोसे लागत नहीं निकल पाएगी।