('किल दिल' के पोस्टर में गोविंदा)
मुंबईः डायरेक्टर शाद अली की फिल्म 'किल दिल' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इसके पोस्टर्स की थीम कलरफुल रखी गई है, जिसमें स्टार्स भी कलरफुल नजर आ रहे हैं। फिल्म के इन पोस्टर्स में गोविंदा,
रणवीर सिंह, अली जाफर के साथ
परिणीति चोपड़ा नजर आ रही हैं।
सभी स्टार्स के लिए फिल्म के अलग-अलग पोस्टर्स निकाले गए हैं, जिसमें गोविंदा के पोस्टर की थीम पिंक रखी गई है। इस पोस्टर का बैकग्राउंड पिंक है, जिसमें गोविंदा ने भी पिंक पैंट पहन रखी है। इसके साथ उन्होंने डार्क महरूम शर्ट पहनी थी। उनके हाथ में एक गन भी दिख रही है। इस पोस्टर पर लिखा है #WILLKILLFORPAISA.
रणवीर भी इसी तरह के कलरफुल पोस्टर में नजर आ रहे हैं। उनका पोस्टर ग्रीन थीम का है, जिसमें वो पिस्टल लेकर खड़े हैं। इस पोस्टर पर #WILLKILLFORDIL लिखा है। वहीं, ब्लू थीम के पोस्टर में अली जाफर स्नाइपर गन लेकर खड़े हैं। इस पोस्टर पर लिखा है #WILLKILLFORDOSTI. परिणीति के पोस्टर की थीम यलो रखी गई है। वो जींस, शॉर्ट लेदर जैकेट और यलो टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। इस पोस्टर पर #WILLKILLFORPYAAR लिखा है।
'किल दिल' का डायरेक्शन शाद अली कर रहे हैं। वो 'साथिया', 'बंटी और बबली', 'झूम बराबर झूम' जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा है। फिल्म यशराज बैनर के तले बन रही है, जो अगले साल 14 नवंबर, 2014 को रिलीज होगी।
आगे देखें फिल्म के कलरफुल पोस्टर्स पर स्टार्स की तस्वीरें...