(डायेरक्टर हंसल मेहता और सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं अभिनेत्री श्वेता प्रसाद)
मुंबईः सेक्स रैकेट विवाद में फंसी एक्ट्रेस श्वेता प्रसाद को डायरेक्टर हंसल मेहता ने अपनी अपकमिंग मूवी में लेने का फैसला कर लिया है। हाल ही में श्वेता का नाम सेक्स रैकेट में सामने आया था। जिसके बाद से ऐसी अटकलें लगने लगी थीं कि हंसल मेहता उन्हें अपनी फिल्म के लिए कास्ट कर सकते हैं।
हंसल ने बताया, "श्वेता बहुत टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। मुझे याद है मैंने विशाल भारद्वाज की फिल्म मकड़ी में उन्हें देखा था, जब वो चाइल्ड एक्ट्रेस थीं। अभी हाल ही में उनकी तरफ मेरा ध्यान फिर से गया है। हालांकि, मैंने डिसाइड किया था कि एक दिन उन्हें अपनी फिल्म में जरूर लूंगा। इस एक्ट्रेस का नाम ऐसे मामले में आने से मुझे दुख हुआ है।"
उन्होंने आगे बताया, "मैं अपनी फिल्म के बारे में ज्यादा नहीं बता सकता, लेकिन हम रियल लाइफ स्टोरी बनाएंगे। हालांकि, मुझे इस स्टोरी के लिए श्वेता को बहुत पहले ले लेना चाहिए था। हमारी फिल्म इंडस्ट्री का दुर्भाग्य है कि फिल्ममेकर्स सफलता के पीछे भागते हैं टैलेंट के नहीं। श्रीदेवी और उर्मिला मांतोडकर के अलावा मैंने कोई ऐसी चाइल्ड एक्ट्रेस नहीं देखी जिसने बचपन और मेच्योर होने के बीच कोई बैरियर तोड़ा हो। कई पुरुष अभिनेताओं के साथ भी ऐसी स्थिति बन जाती है। मास्टर राजू टैलेंटेड चाइल्ड अभिनेता थे। उन्होंने गुलजार की फिल्मों में शानदार अभिनय किया था, लेकिन जब वो बड़ा हुआ तो कुछ नहीं हुआ।"
हंसल ने श्वेता के लिए कहा, "वो आरोपी है क्रिमनल नहीं। जब ये सब हुआ उस वक्त मैं यूए में था। मैं उसे फिल्म में लेने के लिए ट्वीट करना चाहता था। मुझे लगता है कि हमने उनके गलत रास्ते पर भेज दिया। इंडस्ट्री के दूसरे डायरेक्टर्स को उसे फिल्मों में लिया जाना चाहिए था।"
आगे की स्लाइड्स पर पढ़ें श्वेता प्रसाद से जुड़ा मामला और उनके बचाव में कौन-कौन आया...