पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Homi Adajania To Make Hindi Remake Of The Fault In Our Stars

'फाइंडिंग फैनी’ की सफलता के बाद होमी बनाएंगे 'फॉल्ट.. ' की रीमेक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
'फाइंडिंगफैनी’ की सफलता के बाद दिनेश विजन की निर्माण कंपनी मैडोक फिल्म्स और फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने फिर साथ आने का फैसला लिया है। इसमें उनके तीसरे जोड़ीदार भी होमी अदजानिया होंगे। ये तिकड़ी इस साल की सुपर-डूपर हिट हॉलीवुड फिल्म "द फॉल्ट इन आवर स्टार्स’ की हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं।
आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जा सकती है। "द फॉल्ट...’ दो बीमार युवाओं की कहानी है जो एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं।

फिल्म गंभीर विषय के साथ गुदगुदाने वाले हास्य की परत चढ़ाए है। तकरीबन 70 करोड़ में बनी इस फिल्म ने लगभग 1800 करोड़ रुपए कमाए। इसकी व्यापक सफलता को देखते हुए ही हिंदी रूपांतरण का फैसला लिया गया।
पहले करण जौहर द्वारा इस फिल्म में रुचि दिखाने की बातें थीं जिनका उन्होंने बाद में खंडन किया था। फिल्म की लीड कास्टिंग के बारे में अभी पूरी गोपनीयता बरती जा रही है। जानकारी है कि होमी इसकी शूटिंग अगले साल मार्च में शुरू करेंगे। उससे पहले फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम होना है।