मुंबईः पंजाबी रैपर
यो यो हनी सिंह अपनी पहचान देश और दुनिया में बना चुके हैं। इन दिनों उनका रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' भी सुर्खियां बटोर रहा है। इस बीच पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने हनी सिंह के गानों की कड़ी आलोचना की है।
जसबीर ने कहा, "हनी सिंह के पास केवल बीट्स हैं। उनके पास कोई मैलोडी नहीं है। वो ना सिर्फ म्यूजिक का मजाक उड़ा रहे हैं, बल्कि उसे बर्बाद भी कर रहे हैं।" उन्होंने ये भी कहा, "हनी सिंह और उनके जैसे सिंगर्स के गाने शादियों में आए उन मेहमानों की तरह हैं, जो हंगामा करते हैं और सब कुछ नष्ट कर देते हैं।" जसबीर से पहले भी दूसरे सिंगर्स हनी सिंह के गानों की आलोचन कर चुके हैं।
कौन हैं जसबीर जस्सी?
पंजाबी गायक जसबीर साल 1998 में 'दिल ले गई कुड़ी गुजरात की' से फेमस हुए थे। इसके बाद भी उनके कई पॉपुलर सॉन्ग आए। जस्सी ने कई गानों के रीमेक भी बनाए। इसके अलावा फिल्म 'पटियाला हाउस' में उन्होंने 'लॉन्ग दा लश्कारा' गाने में महालक्ष्मी अय्यर और हार्ड कौर के साथ परफॉर्म भी किया है।