पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hrithik Roshan And Katrina Kaif's On Screen Chemistry In Bang Bang Song

'बैंग बैंग' के टाइटल सॉन्ग में ऋतिक-कैटरीना की Love केमेस्ट्री , देखें PICS

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
('बैंग बैंग' के टाइटल सॉन्ग में ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ)
मुंबईः ऋतिक रोशन की अपकमिंग मूवी 'बैंग बैंग' है। इस फिल्म का तीसरा गाना लॉन्च किया गया है, जो टाइटल सॉन्ग है। इस सॉन्ग में ऋतिक फिल्म की हीरोइन कैटरीना के साथ डांस करने नजर आ रहे हैं।
ऋतिक-कैटरीना की केमेस्ट्री सिल्वर स्क्रीन पर पहले भी रंग ला चुकी हैं। दोनों 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में एक साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में इस टाइटल सॉन्ग में दोनों की पुरानी केमेस्ट्री दिखाई दे रही है। इस गाने में ऋतिक माइकल जैक्सन (MJ) के अवतार में भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने एमजे की तरह सॉन्ग में डांस किया है। कैटरीना ने एक बार फिर दिखाया है कि वो डांस करने में किसी से पीछ नहीं हैं। ऋतिक ने इस डांस के बारे में बताया, "मुझे उनकी स्टाइल और जोश पसंद रहा है। मुझे बोसको (कोरियोग्राफर) और सिद (डायरेक्टर सिद्धार्थ राज आनंद) ने इस तरह का डांस करने के लिए कहा था।"
'बैंग बैंग' को फॉक्स स्टार स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में म्यूजिक विशाल-शेखर ने दिया है। फिल्म का कुल बजट 120 करोड़ के लगभग है, जो 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
आगे की स्लाइड्स में देखें 'बैंग बैंग' सॉन्ग की तस्वीरें और वीडियो...