पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hrithik Roshan Become The Sexiest Man Of Asia

चार साल में तीसरी बार ऋतिक रोशन बने एशिया के सबसे सेक्सी पुरुष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो : ऋतिक रोशन)
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को एशिया के सबसे सेक्सी पुरुष का खिताब दिया गया है। चार साल में यह तीसरा मौक़ा है, जब ऋतिक एशिया के सबसे सेक्सी पुरुष चुने गए हैं। बता दें कि ब्रिटेन का एक वीकली न्यूज़ पेपर हर साल एशिया के टॉप 50 सेक्सी पुरुषों की सूची जारी करता है और इस बार इस सूची में ऋतिक रोशन को पहला स्थान मिला है।
टीवी एक्टर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट कुशाल टंडन को इस लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है, जबकि पिछले साल टॉप पर रहे अभिनेता अली जफर तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं। पहली बार टीवी एक्टर विवियन दसेना को भी इस लिस्ट में टॉप 10 में एंट्री मिली है। वे सूची में चौथे स्थान पर हैं।
टॉप 50 सेक्सी एशियाई पुरुषों में शेष नाम गुरमीत चौधरी (11), करण सिंह ग्रोवर (12), शाहरुख खान (13), आशीष शर्मा (14), सिद्धार्थ मल्होत्रा (15), करण टैकर (16), कुंवर अमर (17), अर्जुन कपूर (18) हर्षद अरोड़ा (19), गौतम रोड़े (20), ऋत्विक धनजानी(21), रणवीर सिंह (12), सिंगर अर्जुन (31), आतिफ असलम (40) और सूर्या (50) शामिल हैं। पूरी लिस्ट शुक्रवार को ब्रिटेन के वीकली न्यूज पेपर में पब्लिश की जाएगी।