मुंबई. किसी अनजान शख्स द्वारा बॉलीवुड अभिनेता
ऋतिक रोशन के नाम से किसी ने फर्जी ईमेल आईडी बनाने का मामला सामने आया है। ऋतिक ने इस संदर्भ में पुलिस में शिकायत की है। ऋतिक के अनुसार, 'कोई अनजान शख्स उनके नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री को गुमराह कर रहा है।'
ऋतिक ने यह दावा चार पन्नों के उस खत में किया है, जो उन्होंने मुंबई के पुलिस कमिश्नर को शिकायत स्वरूप लिखा है। इस खत में ऋतिक ने बताया है कि hroshan@gmail.com अनजान शख्स द्वारा बनाई गई फर्जी ईमेल आईडी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।