ऋतिक रोशन जैसी बॉडी बनाना अब उनके फैन्स के लिए आसान हो सकता है। दरअसल, वे अपने फिटनेस टिप्स को एक किताब के जरिए जाहिर करना चाहते हैं।
ऋतिक अपने सहयोगी और दोस्तों के कहने पर एक किताब लिखने की योजना बना रहे हैं। इसमें वे बॉलीवुड में अपने 14 सालों का अनुभव भी शेयर करेंगेे। उनके करीबियों के अनुसार यह अभी तय नहीं है कि वे इस किताब को लिखना कब शुरू करेंगे, लेकिन यह तय है कि वे लिखेंगे जरूर।
गौरतलब है कि ऋतिक को उनकी परफेक्ट फिटनेस के कारण ग्रीक गॉड कहा जाता है। वे हर दिन अपना वर्कआउट शेड्यूल बदलते हैं। फिलहाल, वे अपनी अपकमिंग फिल्म
बैंग बैंग में बिजी हैं। इसके बाद वे आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘मोहन जोदड़ो’ की शूटिंग शुरू करेंगे।