पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Hrithik Roshan Tribute To Michael Jackson In Bang Bang

माइकल जैक्सन के अवतार दिखेंगे ऋतिक, \'बैंग बैंग\' के गाने में दिखी झलक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
('बैंग बैंग' के गाने में ऋतिक रोशन)
मुंबईः बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन की अपकमिंग मूवी 'बैंग बैंग' का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के टीजर और गाने लोगों को पसंद आ रहे हैं। ऐसे में ऋतिक के साथ माइकल जैक्सन (MJ) के फैन्स के लिए भी अच्छी खबर ये है कि फिल्म में ऋतिक एमजे के अवतार में नजर आएंगे।
फिल्म के टाइटल सॉन्ग 'बैंग बैंग' की टीजर रिलीज किया गया है। इस टीजर की ड्यूरेशन 15 सेकंड है, जिसमें ऋतिक माइकल जैक्सन की तरह डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने की कुछ तस्वीरें रिलीज की गई हैं, जिसमें ऋतिक MJ के अवतार में दिख रहे हैं। उन्होंने माइकल की तरह हेट लगा रखी है। एक ओपन शर्ट और पैंट पहन रखी है। 'बैंग बैंग' का डायरेक्शन सिद्धार्थ राज आनंद ने किया है। फिल्म में ऋतिक के अपोजिट कैटरीना ने काम किया है। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।
अभी हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने भी माइकल जैक्सन के ऊपर एक वीडियो लॉन्च किया है। इस वीडियो में वो कोरियोग्राफर परेश शिरोडकर ने डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को उनकी मां आयशा श्रॉफ ने प्रोड्यूस किया है।
आगे देखें ऋतिक के माइकल जैक्सन अवतार की तस्वीरें और गाने का टीजर...