(उदिता गोस्वामी, मोहित सूरी)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी 31 साल (9 फरवरी 1984) की हो गई है। 'पाप' से बी-टाउन में डेब्यू करने वाली उदिता का फिल्मी सफर कुछ खास नहीं रहा। 29 जनवरी, 2013 को उदिता ने अपने ब्वॉयफ्रेंड और फिल्म डायरेक्टर मोहित सूरी से शादी कर ली थी। इस शादी की गवाह बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां बनीं।
दोनों की मुलाकात फिल्म 'जहर' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म को मोहित सूरी ने ही डायरेक्ट किया था। 8 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद, उदिता-मोहित ने मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई। दोनों ने महालक्ष्मी रेसकोर्स में 31 जनवरी 2013 को रिसेप्शन दिया था।
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं उदिता-मोहित का वेडिंग एल्बम-