मुंबईः PwC-CII ने मंगलवार को अपनी रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट की मानें तो भारतीय एंटरटेनमेंट और मीडिया इंडस्ट्री साल 2018 में 2,272 बिलियन (2,27,000 करोड़) रुपए के करीब पहुंच जाएंगी। इन इंडस्ट्री में हर साल 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो रही है।
भारतीय एंटरटेनमेंट और मीडिया इंडस्ट्री ने साल 2013 में 1120 बिलियन रुपए का जनरेट किए हैं। जो पिछले साल की तुलना में 19 प्रतिशत ज्यादा है। इसमें सबसे ज्यादा भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री का योगदान रहा है। टीवी इंडस्ट्री ने साल 2012 में 366 बिलियन रुपए का कारोबार किया था, जबकि साल 2013 में उसने 420 बिलियन रुपए कमाए। यानी एक साल के दौरान इस इंडस्ट्री की कमाई में 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि टेलीविजन इंडस्ट्री 2018 तक 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के चलते 846 बिलियन तक पहुंच जाएगा। टीवी इंडस्ट्री के साथ इंटरनेट एडवरटाइजिंग 21 प्रतिशत, इंटरनेट एक्सेस 21 प्रतिशत, रेडिया 17 प्रतिशत, फिल्म्स 13 प्रतिशत और म्यूजिक में 13 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी।
फिल्म इंडस्ट्री ने 13 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के साथ 126 बिलियन रुपए जनरेट किए हैं। जिसमें डोमेस्टिक और वर्ल्डवाइड
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ केबल और सेटेलाइट राइट्स भी शामिल हैं। दूसरी तरफ म्यूजिक इंडस्ट्री ने 13 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के साथ 2018 में 22 बिलियन रुपए तक पहुंच जाएगी। 2013 में इसने 12 बिलियन रुपए जनरेट किए थे।