मुंबई.साल 2014 में आई बायोपिक '
मैरी कॉम' के डायरेक्टर और सेट डिजाइनर उमंग कुमार ने हाल ही में शुरू हुए शो 'चक्रवर्ती सम्राट अशोक' का सेट डिजाइन किया है। वैसे, बता दें कि मुंबई में उमंग कुमार और उनकी पत्नी विनीता कुमार का 'ब्लू लोटस प्रोडक्शन' नाम से प्रोडक्शन हाउस भी है।
dainikbhaskar.com ने उनके प्रोडक्शन हाउस में विजिट किया और उमंग कुमार से इसके बारे में बात भी की। अंधेरी स्थित अपने इस ऑफिस स्पेस के बारे में वे कहते हैं, "तीन साल पहले मैंने ऑफिस स्पेस खरीदा था। डेकोरेशन में इस्तेमाल हुए लकड़ी और कांच के कारण यह एक बैंक की तरह दिखता था। इसमें कई केबिन और क्यूबिकल्स थे।"
उमंग और उनकी प्रोडक्शन डिजाइनर पत्नी विनीता ने इसका कंप्लीट मेकओवर करवाया। उन्होंने अपने ऑफिस के हर नुक्कड़ और कोने को यूरोपीय देश ग्रीस की तरह बनाया है। इसका कारण बताते हुए वे कहते हैं, "मुझे ग्रीस पसंद है"। उमंग कुमार ने कैसे अपने ऑफिस को डिजाइन किया। इसके बारे में वे कहते हैं, "मैंने दीवारों को चेंज कराया। साथ ही, किनारों को क्यूबिकल शेप दिया।"
जब dainikbhaskar.com ने उनके ऑफिस का दौरा किया तो पाया कि फिल्म और टीवी प्रोजेक्ट्स ज्यादातर उनके ऑफिस के इंटीरियर से प्रभावित हैं। जैसे कि इसकी सीलिंग में लगी हुईं लकड़ी की बीम्स और उनपर लिखावट देखकर कहीं न कहीं आपको इस साल के '
बिग बॉस' के घर के एहसास होगा। बता दें कि '
बिग बॉस 8' का सेट उमंग कुमार ने ही डिजाइन किया था। इतना ही नहीं, घर के एंट्रेंस पर बनी पंखों की पेंटिंग 'बिग बॉस' के पिछले सीजन की थीम (जन्नत और जहन्नुम) को महसूस कराती है। उमंग कुमार बताते हैं कि पहले उन्होंने अपने ऑफिस को डिजाइन किया और बाद में इन क्रिएटिव आइडियाज को फिल्म और टीवी में लेकर आए।
गौरतलब है कि उमंग कुमार के ऑफिस में कुछ यूनिक चीजें भी आपको देखने को मिलेंगी।ये सभी चीजें वे और उनकी पत्नी ही लेकर आए हैं।ऑफिस की दीवारें 'माता हारी, फ्रीडा कहलो और एंजल्स जैसी क्रिश्चियन आर्ट्स से प्रभावित हैं।